मंदसौर। गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गरोठ विधानसभा क्षेत्र का पहला मतदान केंद्र, मतदान केंद्र क्रमांक 41 लेदी खुर्द, ने शत-प्रतिशत (100%) कार्य पूर्ण कर लिया है। यह उपलब्धि क्षेत्र में समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
मतदान केंद्र 41 लेदी खुर्द द्वारा SIR का सम्पूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में सावधानीपूर्वक एवं प्रभावी तरीके से पूरा किया गया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में ऐसी प्रतिबद्धता और सतर्कता से पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया और अधिक सशक्त होती है।