खरगोन। शिक्षा विभाग द्वारा 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी खेल परिसर सेल्दा में किया गया। प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों खरगोन, बुरहानपुर, इंदौर, बड़वानी और धार की बालक-बालिका टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा ने बताया कि संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में इंदौर, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के अंडर-14 आयु वर्ग के लगभग 120 से अधिक बालक-बालिकाओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।