मंदसौर। गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने जानकारी दी कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत गरोठ विधानसभा क्षेत्र का पहला मतदान केंद्र, क्रमांक 41 लेदी खुर्द, ने शत-प्रतिशत (100%) कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
निर्धारित समयसीमा के भीतर सावधानीपूर्वक और प्रभावी ढंग से पूरा किया गया यह कार्य निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट गुणवत्ता और टीमवर्क का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
एसडीएम चौहान ने संबंधित बीएलओ और पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिबद्धता और सतर्कता से मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया और अधिक मजबूत होती है।