मुरैना। शादी समारोह के पहले सीजन में पुलिस और प्रशासन के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल हुई नजर आ रही है। जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने देखने को मिली हैं , जब माधोपुरा की पुलिया से लेकर बस स्टैंड तक पूरा शहर करीब दो घंटे जाम में जकड़ा रहा। और गार्डन संचालकों की लापरवाही से आए दिन जाम की हालात बनते हैं क्योंकि उनके पास पार्किंग के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं रहती है।
आम लोगों को घंटों सड़क पर खड़ा रहना पड़ा, लेकिन ना पुलिस दिखी, ना ट्रैफिक का कोई इंतज़ाम, ना ही प्रशासन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर आया।
स्थानीय लोगों ने साफ कहा-
“पहले से कभी प्लानिंग होती ही नहीं३ काम सिर्फ कागज़ों में होता है, मैदान में कुछ नहीं दिखता है, अगर समय रहते पुलिस और प्रशासन के द्वारा प्लानिंग कर दी जाए तो लोगों को जाम से निजात मिल सकती है।
सोशल मीडिया पर शनिवार को करीब 10ः00 बजे वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैफिक कंट्रोल नाम की कोई चीज मौजूद ही नहीं थी नतीजा-पूरी सड़क पर घंटों तक वाहन लंबी लाइन में खड़े रहे।
लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा-
“पुलिस और प्रशासन सिर्फ बैठकों और बयानबाजी तक ही सीमित है।”
“जमीनी हकीकत यही है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।”
अंत में जाम खुला जरूर,
लेकिन जनता के मन में पुलिस-प्रशासन के प्रति नाराज़गी देखने को मिली है