चित्तौड़गढ़। चारभुजा मंदिर विकास समिति शास्त्रीनगर, चित्तौड़गढ़ की बैठक मंगलवार 23 दिसम्बर को मंदिर परिसर में आयोजित जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद, कार्यकारिणी का नवीनीकरण किया और वर्तमान उपाध्यक्ष सतीश अजमेरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
मीडिया प्रभारी सुनील लड्ढा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी का स्वर्गवास हो जाने के बाद बैठक में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यकारिणी का नवीनीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि समिति विधान अनुसार उपाध्यक्ष को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए उपाध्यक्ष पद पर अंकित सोनी, महामंत्री संजय लड्ढा, कोषाध्यक्ष नटवरलाल जागेटिया व सचिव पद पर रामेश्वरलाल सनाढ्य को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर मधुसुदन रांदड़, अशोक समदानी, छोगालाल डाड, सतीश अजमेरा, नटवरलाल जागेटिया, रामेश्वरलाल सनाढ्य, कमलेश सोमानी, संजय लड्ढा, अरविन्द समदानी, राघवेन्द्र झंवर उपस्थित रहे।