BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<     KHABAR : कल झरनेश्वर महादेव में सजेगा भारत विकास.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026.. <<     KHABAR : दुख की घड़ी में प्रशासन का सहारा, तीन पीड़ित.. <<     REPORT : डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     BIG NEWS : ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का आरोप, शव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2025, 10:45 am
KHABAR : 11 जनवरी को रतनगढ़ में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में समिति बनाकर सौंपा गया दायित्व, पढे़ संतोष कुमार की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नगर कार्यवाह की उपिस्थि में हिंदू जागरण की दिशा को नई चेतना व ऊर्जा प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतिक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन दिनांक 11 जनवरी दोपहर 12ः00 बजे सामुदायिक भवन मेला मैदान रतनगढ़ पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 11 जनवरी को दोपहर 12रू00 बजे से भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से बैंड बाजो के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।जो नगर के सभी प्रमुख मार्गाे से होते हुए मेला मैदान मे पहुंचकर समाप्त होगी।जहां संतो के मार्गदर्शन के साथ ही संघ के पदाधिकारीयो के द्वारा बौद्धिक होगा।इसके पश्चात सायं 4ः00 बजे से नगर के सभी हिंदू परिवारों का सामूहिक सहभोज भी रखा गया है। हिंदू समाज के इस वृहद आयोजन की सफलता के लिए दिनांक 30 दिसंबर को एक बैठक का आयोजन भी किया गया। एवं भगवान श्री लक्ष्मीनाथ हिंदू उत्सव समिति का गठन किया गया। एवं सभी को दायित्व सौंपे गए।जिसमे खण्ड से पालक प्रहलाद सोनी उस्ताद एवं अमित सिंह तोमर टिंकू बना को दायित्व सोंपा गया।इसके साथ ही मार्गदर्शक मंडल में पंडित रतनलाल व्यास,सुरेश मंडोवरा, कचरूमल गुर्जर, राधेश्याम पाराशर, ओमप्रकाश मूंदड़ा, अनिल सोडानी, शोकिन सोनी, नाथूलाल भाटी एवं मोहन ग्वाला को लिया गया।साथ ही संयोजक राजेंद्र अग्रवाल व सह संयोजक राधेश्याम छिपा,बृजमोहन वैष्णव,मनोहर सोनी, मुकेश मंडोवरा,राजेंद्र मूंदड़ा,अशोक मूंदड़ा, भारत सोलंकी को बनाया गया।


कोष सामग्री टोली में कंवरलाल मीणा, मनोहर सोनी, शिवनंदन छिपा, विमल व्यास,राजेंद्र मूंदड़ा, राकेश चारण, शोकिन सोनी, करणसिंह नारदा, गोपाल कुमावत, निलेश मंडोवरा को लिया गया।एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी शांतिलाल मंडोवरा व रोशन बंजारा को दी गई।इस दौरान महिला संयोजिका का दायित्व श्रीमती संपतबाई सोनी व सह संयोजिका श्रीमती पिंकी मूंदड़ा व श्रीमति माधवी व्यास को बनाया गया।एवं प्रचार टोली में संतोष गुर्जर, जितेंद्र टेलर,उमेश तिवारी एवं निर्मल मूंदड़ा को लिया गया।इसके साथ ही निमंत्रण टोली मे नगर के सभी घटनायक एवं नगर कार्यकारिणी रहेगी।एवं मंच व्यवस्था का दायित्व नगर घटनायक व कार्यकारणी को सौंपा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE