गुना। विश्व हिंदू परिषद की गुना विभाग बैठक जीके जैन गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक का शुभारंभ श्रीराम दरबार के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही कार्यकर्ताओं से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।