भीलगांव/खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम भीलगांव स्थित मां नर्मदा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर विश्व रूहानी संस्था द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कावड़ियों के स्वागत के साथ निशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता और डॉक्टर एवं दवाइयों की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रियों के विश्राम के लिए भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
शिविर के दौरान बड़वानी जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव की कावड़ यात्रा का भी आगमन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़ यात्री भीलगांव पहुंचे। ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों ने कावड़ियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह मंडलोई, सुरेंद्र सिंह राठौर, देवेसिंह मंडलोई, शेखर सिंह राठौर, जगदीश पाटीदार, बलराम पाटीदार, चंदू पाटीदार, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, जितेंद्र आर्य, मांगीलाल गाडगे सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
शिविर में कावड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है। सेवा शिविर में ग्रामीणों और संस्था के सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक सहयोग किया जा रहा है।