खरगोन। मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के निर्देश एवं कलेक्टर गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन में तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के शुभारंभ अवसर पर विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन ग्राम केली, विकासखंड सेगांव में किया गया। शिविर में आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित कुल 135 लाभार्थियों ने आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लिया। वहीं 6 सिकल सेल एनीमिया रोगियों को आयुर्वेदिक औषधियां ऐड-ऑन थेरेपी के रूप में प्रदान की गईं।
शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लिया। इनमें एडीएम रेखा राठौर, वीरेंद्र कटारे, सत्येंद्र बैरवा एवं जनपद उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. सुलोचना आर्से के साथ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशा सोलंकी, डॉ. कैलाश पटेल, डॉ. सुरेश काग एवं डॉ. संजय बघेल ने सेवाएं प्रदान कीं। पैरामेडिकल स्टाफ में राकेश पाटीदार, सुशील जोशी, वर्षा चौहान, सुनील खांडे एवं रामकृष्ण चौहान ने सहयोग किया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।