नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर एक आवश्यक बैठक रविवार, 9 अगस्त को प्रातः 10रू30 बजे क्लब स्काई पार्क रिजॉर्ट, नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं विधायक माधव मारू सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष तथा अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों तथा संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।