नीमच। नीमच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र वाले पोस्टर पर कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लिखे स्टीकर चिपकाए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।
घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पोस्टर पर लगाए गए आपत्तिजनक स्टीकर की निंदा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र का गंगाजल, गोमूत्र एवं दूध से शुद्धिकरण किया।
कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में दीनदयाल मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, युवा नेता लोकेश चावला, हितेश नामदेव, ओम सिंह हाड़ा, कपिल लश्कर, उमंग सूर एवं सोनू माली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।