BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 6:19 pm
BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्न, आदित्य बिड़ला सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोर की टीम प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी नीमच जिले का प्रतिनिधित्व, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक संपदा एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों से परिचित कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 111 विद्यालयों की 111 टीमों के कुल 333 विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में दो घंटे की लिखित परीक्षा हुई, जिसमें मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान, पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण, कला-संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। लिखित परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया।

द्वितीय चरण में चयनित छह टीमों के बीच मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चले इस चरण में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के पर्यटन, इतिहास, कला-संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए।

खोर की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान-
मल्टीमीडिया क्विज के बाद घोषित परिणाम में आदित्य बिड़ला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में प्रतिभा जैन, शिवानी प्रसाद एवं अभिषेक शामिल रहे। विजेता टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डिकेन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में डिम्पल, जयश्री एवं खुशी पाटीदार शामिल रहीं। वहीं विद्यासागर पब्लिक स्कूल, भाटखेड़ी की टीम तृतीय स्थान पर रही। टीम में धर्मेंद्र कछावा, पीयूष मालवीय एवं सुमित पाटीदार शामिल रहे।

चतुर्थ स्थान पर सैफिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ की टीम, पंचम स्थान पर डिवाइन पब्लिक हाईस्कूल, सिंगोली की टीम तथा षष्ठम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनिया कलां की टीम रही।

चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम में निलाक्षी कुँवर, युग सेन एवं किरण, पंचम स्थान प्राप्त टीम में मोहम्मद जुनैद, परिधि जैन एवं पलक तथा षष्ठम स्थान प्राप्त टीम में वंशिता जैन, कृतिका एवं प्रतिभा मारू शामिल रहे।

विजेता टीमों को मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण- 
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 3 दिन एवं 2 रात तथा चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 2 दिन एवं 1 रात का निःशुल्क पर्यटन भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के आधिकारिक होटल एवं रिसॉर्ट्स में की जाएगी।

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, वन्यजीव एवं पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE