BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 6:48 pm
KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन, गुइयांग, चीन में 24 अगस्त से होगी सीनियर मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व स्पर्धा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का चयन सीनियर मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त 2026 से गुइयांग, चीन में किया जाएगा। दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मॉडर्न पेंटाथलॉन एक बहु-विधा खेल है, जिसमें तैराकी, तलवारबाजी, बाधा दौड़, निशानेबाजी एवं दौड़ जैसी विभिन्न विधाओं में खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। इस खेल में शारीरिक क्षमता के साथ तकनीक, एकाग्रता और मानसिक मजबूती की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

दोनों खिलाड़ियों के चयन में लंबे समय से जारी मेहनत एवं नियमित प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मेंटॉर कोच प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी के मार्गदर्शन में टीम कोच निलेश घावरी, आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, रोहित अहीर एवं अभिषेक अहीर के सानिध्य में दोनों खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास किया।

पेंटाथलॉन अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीमच जैसे शहर से दो खिलाड़ियों का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन होना पूरे जिले एवं मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।

गुइयांग में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के श्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में सिद्धान्त एवं भूमि के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने की बड़ी चुनौती होगी। खेलप्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन कर भारत, मध्यप्रदेश एवं नीमच का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE