जबलपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में घंटा लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और बाहर खड़े होकर घंटियां बजाईं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर जब एक मीडियाकर्मी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया, तो उनका जवाब बेहद खराब था। इसी के विरोध में कार्यकर्ता घंटा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार और मंत्री से सवाल किया कि इंदौर में हुई मौतों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।
प्रदर्शन के दौरान घंटियां बजने की आवाज और अलग अंदाज के कारण आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।