BREAKING NEWS
NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा.. <<     KHABAR : महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि.. <<     BIG NEWS : पहले बेटे से विवाद, फिर उसी पर केस दर्ज,.. <<     प्रशासन के फैसले पर भड़के.. <<     मल्हारगढ़ को विकास की एक और सौगात,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक संपन्न,.. <<     BIG BREAKING : नीमच जिले की जलिया फाटक और चैनपुरा का.. <<     BIG NEWS : उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती को लेकर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के कोटा में सीबीएन का बड़ा एक्शन,.. <<     NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 4:10 pm
NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री तो जनता को मिलता लाभ, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने साधा निशाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निम्बाहेड़ा। नगर में टूटी सड़कों, जर्जर नालियों, गंदगी और सीवरेज जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और नगर परिषद पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय सरकारी धन का उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगामी निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर जनता में यह सवाल उठ रहा है कि यदि मुख्यमंत्री केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण करने के बजाय पिछले तीन वर्षों से निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण करते, तो इसका सीधा लाभ आमजन को मिलता। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित करने के बजाय जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स का उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाना अनैतिक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान स्थापित की गई विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहयोग से राशि जुटाई थी, जबकि वर्तमान में सरकारी धन से प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा ने कहा कि नगर की प्राथमिकता सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई हिस्सों में सड़कें और नालियां जर्जर हैं, जबकि अन्य स्थानों पर अनावश्यक निर्माण कार्यों पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है। उन्होंने वंडर टाउनहॉल में कमल के फूल की स्थापना को लेकर भी सवाल उठाए।

नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी ने कहा कि जनता के टैक्स से कमल के फूल की स्थापना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी एवं नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अब तक इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। सोनी ने शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई मोहल्लों में कई-कई दिनों तक कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंच रहा है।

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद शिब्बी ने कहा कि यदि जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस आमजन के सहयोग से आंदोलन करेगी। उन्होंने पिछले दो वर्षों में नगर परिषद के माध्यम से हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देने, नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने तथा नगर परिषद के राजस्व के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान जिला एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE