BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती को लेकर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के कोटा में सीबीएन का बड़ा एक्शन,.. <<     NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 6:53 pm
KHABAR : कलेक्टर मिशा सिंह ने किया तहसील न्यायालयों, शासकीय अभिलेखागार एवं निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह ने आज 01 जनवरी को तहसील न्यायालय रतलाम ग्रामीण, नायब तहसीलदार न्यायालय बिलपांक एवं निर्वाचन कार्यालय रतलाम ग्रामीण एवं शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण किया। तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांकन, बंटवारा,सीमांकन के प्रकरण देखे एवं समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। समय अवधि में प्रकरणों का निराकरण एवं प्रक्रिया पूर्ण न करने पर तहसील रतलाम ग्रामीण एवं नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर (प्रवाचक) को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर सिंह ने विधानसभा 219 रतलाम ग्रामीण के निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर एस आई आर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फार्म 6,फार्म 7, फार्म 8 एवं दावे आपत्तियों की समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई करवाने, फाइलों को व्यवस्थित कर सही क्रम में रखने के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एस डी एम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा सहित संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE