नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में सुशासन की दिशा में अभिनव पहल “प्रशासन गांव की ओर” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत क्लस्टर मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की सेवाएं ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। गुरुवार को आयोजित शिविरों में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, राजस्व तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
विशेष राजस्व शिविर: 2723 आवेदन प्राप्त, 551 का मौके पर निराकरण
गुरुवार को आयोजित विशेष राजस्व शिविरों में कुल 2723 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 551 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 2172 आवेदनों का निराकरण संबंधित तहसीलदारों द्वारा समय-सीमा में किया जा रहा है।
अभियान के तहत नामांतरण के 599, बंटवारा के 255, सीमांकन के 51, कब्जा विवाद के 22, रास्ता विवाद के 74, खसरा नक्शा बटांकन के 235, राजस्व-पुलिस मध्यस्थता के 19, राजस्व रिकॉर्ड में आदेश अमल के 212, बी-1 वाचन उपरांत रिकॉर्ड सुधार के 497, ग्राम आबादी प्रस्ताव के 37, फार्मर रजिस्ट्री के 221, आरओआर केवाईसी के 393 तथा नक्शा त्रुटि सुधार के 130 आवेदन प्राप्त हुए।
स्वास्थ्य शिविरों में 1616 हितग्राही लाभान्वित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में 1616 हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 1332 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच, 1112 की एनसीडी स्क्रीनिंग, 17 नवीन गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, 13 छूटे बच्चों का टीकाकरण, 440 बच्चों एवं 178 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 311 संभावित टीबी मरीजों की जांच हेतु सैंपल संग्रहण किया गया। इसके अलावा 28 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्या का समाधान तथा 23 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड पंजीयन भी किए गए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास: आवास सत्यापन और ई-केवायसी
अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चार स्थानों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। मनरेगा के 79 हितग्राहियों की ई-केवायसी अपडेट, प्रधानमंत्री आवास योजना के 699 हितग्राहियों का चेकर सत्यापन, 10 आवास हितग्राहियों की समग्र सिंडिंग तथा 61 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्या का समाधान किया गया।
इसके साथ ही पेंशन योजना के 18 नए आवेदन प्राप्त कर सत्यापन, शौचालय निर्माण के लिए 29 नए हितग्राहियों का चयन, संबल कर्मकार के 41 नए पंजीयन किए गए। अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब और मां की बगिया से जुड़े एक कार्य का मास्टर जारी कर मजदूरी की बुकिंग भी की गई।