गुना। अधीक्षक डाकघर गुना के कार्यालय में अधीक्षक ओपी चतुर्वेदी ने भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, पोस्टमैन/एमटीएस एवं भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के नववर्ष 2025 के कलेंडर का विमोचन किया। भारतीय डाक कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राष्ट्रीय विचार धारा की डाक कर्मियों की यूनियन हैं, भारतीय डाक कर्मचारी पहले सबसे राष्ट्र हित, विभाग हित, कर्मचारी हित के सिद्धांत पर कार्य करती हैं, इस कलेंडर में डाक विभाग के सभी प्रकार के साल भर के अवकाश के भी दर्शाए गए हैं। कलेंडर के विमोचन के अवसर पर अधीक्षक चतुर्वेदी ने गुना संभाग के सभी कर्मचारी को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता से अवगत कराने का आग्रह भी कर्मचारियों से किया।