BREAKING NEWS
NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 2:38 pm
KHABAR : रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर चोरी की कोशिश करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आलोट में किसानों ने थाने पर जुलूस निकालने की रखी मांग, पढे़ पवन धाकड़ के साथप्रदीप पाटीदार की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम अरवल्या सोलंकी में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, चार बदमाशों ने एक किसान के घर के बाहर से ट्रैक्टर चुराने की कोशिश की। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है।


जहां ग्रामीणों के जागने पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर एक चोर ईश्वर सिंह (निवासी लाखाखेड़ी, राजस्थान) को पकड़ लिया था। उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ था।


पुलिस ने ईश्वर सिंह से पूछताछ के आधार पर बुधवार रात इस मामले के मुख्य आरोपी रघुनाथ सिंह सोधिया राजपूत (निवासी राजस्थान, उन्हेंल) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना और गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दी। आरोपी ईश्वर सिंह से बरामद देसी कट्टा भी रघुनाथ सिंह का ही बताया गया है।


रघुनाथ सिंह की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही गुरुवार को सैकड़ों किसान आलोट थाने पहुंचे। वे मुख्य आरोपी का जुलूस निकालने की मांग पर अड़े रहे। लगभग दो घंटे तक थाना परिसर में नारेबाजी और बहस का माहौल रहा।


एसडीओपी पल्लवी गौर ने किसानों को समझाया कि कानून किसी भी आरोपी का जुलूस निकालने की इजाजत नहीं देता। काफी समझाइश के बाद, एसडीओपी ने किसानों को बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में 4 आरोपियों को किया


पुलिस ने इस मामले में कुल 4 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से ईश्वर सिंह और रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

रतलाम से पवन के साथ प्रदीप पाटीदार की रिपोर्ट 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE