BREAKING NEWS
NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 2:49 pm
KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत के भोपाल दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना, पीसी शर्मा बोले- बंगलादेश के बारे में कुछ क्यों नहीं बोल रहे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ मोहन भागवत के भोपाल दौरे पर कांग्रेस ने सियासी निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि- वो कहते हैं उनका संगठन पूरी दुनिया में फैला है। बांग्लादेश के बारे में कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं। सरकार से एक्शन लेने के लिए क्यों नहीं कहा जा रहा है।


मंत्री विजयवर्गीय पर FIR दर्ज होना चाहिए
इंदौर में छिंदवाड़ा के बाद ये सरकार की लापरवाही की दूसरी घटना है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का क्षेत्र है इतनी बड़ी लापरवाही ऊपर से अभद्र व्यवहार करते हैं। सीधा सीधा हत्या का मामला है, इनके खिलाफ FIR दर्ज होना चाहिए।

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल
SIR में 4 कैटेगरी में जो लोगों को बांटा है, अभी तक हमें वो लिस्ट नहीं मिली है। फर्जीवाड़े की ये स्थित है कि बड़ी संख्या में नाम कटे हैं, एक ही व्यक्ति के दो जगह नाम आ गए हैं। मरे हुए व्यक्ति का नाम दूसरे वार्ड में आ गया है। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर इसे फिर से रीक्रिएट करना चाहिए।


राम पथ गमन
राम पथ गमन में दो चीजे हैं। ये कमलनाथ के सरकार की योजना है। हम लोगो ने काम शुरू कर दिया था। मैं खुद श्रीलंका गया था। जहां माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी वहां मंदिर की मांग की थी। राम की बात करते हैं लेकिन उनके पद चिन्हों पर नहीं चलते। राम पथ गमन तब तक साकार नहीं होगा जब तक श्रीलंका में माता सीता का मंदिर नहीं बनेगा।


भोपाल में गंदा पानी सप्लाई
भोपाल प्रदेश की राजधानी है, यहां जो सीवेज लाइन है वहां से गंदा पानी आ रहा है, यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।


कांग्रेस पोस्टर विवाद
पोस्टर में जिसको जो बताया गया हो, दिग्विजय सिंह ने हमेशा पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाई है। वे ऐसे व्यक्ति जिन्होंने हमेशा परीक्षा दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना भाव व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE