भगवानपुरा। शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम भग्यापुर में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने पेड़-पौधों के आसपास क्यारियां बनाकर सिंचाई की तथा रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी भगवानपुरा नंदराम चौहान ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से संबंधित जानकारी दी। साथ ही समाज में बढ़ रही नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे दूर करने हेतु सामाजिक स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
विशेष अतिथि मंगल सिंह मंडलोई, प्रधान पाठक, एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय नयाबिलवा ने समय के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सेवक चौहान द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन स्वयंसेवक पंडरी ब्राह्मणे ने किया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रजनी सोलंकी सहित एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश गाठे द्वारा दी गई।