BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क बढ़ाने का विरोध, व्यापारी संघ ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 6:57 pm
KHABAR : ​​​​​​​राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया रानी लक्ष्मीबाई बालिका उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन, छात्राओं को दी योजनाओं की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला मंदसौर द्वारा रानी लक्ष्मीबाई बालिका उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं बालिका कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान लैंगिक भेदभाव एवं बालिका सशक्तिकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने समाज में व्याप्त असमानताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं आइस-ब्रेकर गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके सशक्तिकरण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE