BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 1:11 pm
BIG NEWS : नीमच मंडी में लहसुन नीलामी को लेकर बवाल, व्यापारियों ने खोला मोर्चा, ट्रॉली सिस्टम पर जताई नाराजगी, मंडी सचिव को सौंपा मांग पत्र, बोले- किसानों की आड़ में बाहरी तत्व डालते हैं अनैतिक दबाव, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश की अग्रणी कृषि मंडियों में शामिल कृषि उपज मंडी नीमच एक बार फिर चर्चा में है। लहसुन की नीलामी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने ट्रॉली सिस्टम पर आपत्ति जताई है और पारदर्शी तथा विवादमुक्त प्रक्रिया की मांग उठाई है। व्यापारियों का कहना है कि बड़ी ट्रॉलियों में आने वाले लहसुन में गुणवत्ता का अंतर पाया जाता है। ऊपर का माल अच्छा होता है और नीचे हल्का या मिश्रित माल रखा जाता है। इससे तौल के समय विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, किसान असंतुष्ट रहते हैं और मंडी का माहौल प्रभावित होता है। कई बार एक ही ट्रॉली की दोबारा नीलामी करनी पड़ती है, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती है।

मंडी में बातचीत के दौरान व्यापारियों ने वॉइस ऑफ़ एमपी को स्पष्ट कहा कि वे किसान भाइयों के साथ हैं और उनका उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य दिलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी तत्व किसानों की आड़ में अनैतिक दबाव डालकर बड़ी ट्रॉलियों में मिश्रित गुणवत्ता का माल लाते हैं, जिससे माल और भाव में असमानता आती है। व्यापारियों का मानना है कि कट्टों में नीलामी होने पर गुणवत्ता स्पष्ट दिखाई देती है और विवाद की संभावना कम रहती है। इसी कारण उन्होंने ट्रॉली में होने वाली नीलामी में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी थी।

इस संबंध में लहसुन व्यापारियों ने मंडी सचिव को पत्र भी दिया था। पत्र में उन्होंने मांग रखी कि लहसुन की नीलामी कट्टों में कराई जाए, मंडी कर्मचारी समय पर नीलामी प्रारंभ करें ताकि अधिकतम माल बिक सके, और मंडी प्रांगण में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे धूल और गंदगी तौल में शामिल न हो।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी समिति और व्यापारी संघ ने संयुक्त रूप से एक समिति का गठन किया है। यह समिति माल में गुणवत्ता के अंतर या विवाद की स्थिति में निर्णय लेगी। समिति के गठन और आश्वासन के बाद मंडी में लहसुन की नीलामी सुचारू रूप से जारी रही और व्यापारियों तथा किसानों के बीच विश्वास का माहौल बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE