सिंगोली। संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों की पहचान कर त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शासकीय अस्पताल सिंगोली (डोम) में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, इंजीनियर अंकित मांझी और पार्षद जीवन बलाई उपस्थित रहे।
शिविर में जिले के विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, आयुष और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से दिव्यांग बच्चों की पहचान कर प्रमाण पत्र जारी किए गए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इतेश व्यास के अनुसार शिविर में कुल 119 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। इसमें 50 दिव्यांगों को बस सुविधा परिचय पत्र और 83 दिव्यांगों को निशक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। रेल सुविधा प्रमाण पत्र 13 लोगों को जारी किए गए। दिव्यांगों में 16 मानसिक, 40 हड्डी संबंधित, 9 तांत्रिक और 5 आंख से संबंधित पाए गए। वहीं, 36 आवेदन अपात्र पाए गए जिनका प्रतिशत 40% से कम था।
शिविर में नगर परिषद सिंगोली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़े पैमाने पर दिव्यांग सहभागी बने। चिकित्सकीय सेवाएं नेत्र रोग विशेषज्ञ संगीता यादव, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अरविंद, मानसिक चिकित्सक डॉ. कृष्णकांत कारपेंटर, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, आरटीओ विभाग के दिलीप जोशी एवं रवि, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, फिजियोथैरेपिस्ट तन्वी कोठारी, चौकीदार सत्यराम रावत और ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक सचिवों द्वारा प्रदान की गई।
आगामी विशेष शिविर का आयोजन
संकल्प से समाधान अभियान के तहत आगामी विशेष शिविर 5 मार्च 2026 को शासकीय चिकित्सालय कुकडेश्वर एवं शासकीय चिकित्सालय सिंगोली तथा 6 मार्च 2026 को जनपद पंचायत मनासा/नगर परिषद मनासा में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जिले के दिव्यांग बच्चों की त्वरित पहचान और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।