BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2026, 10:51 am
KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन,  पढे़ मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी भादवामाता मंडल की मासिक बैठक सोमवार को पाटीदार धर्मशाला, भादवा माता में मंडल अध्यक्ष  पूजा शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित पार्टी के प्रेरणा पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों द्वारा किया गया।


मंडल अध्यक्ष  पूजा अनिल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


भादवामाता मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री  हेमलता धाकड़ ने अपने संबोधन में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उन्हें पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का आग्रह किया।


बैठक के मुख्य वक्ता, जिला प्रभारी एवं बड़वानी के पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय भी प्राप्त किया।


इस अवसर पर संगठन द्वारा नई जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत सावन के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  मानसिंह गुर्जर तथा  मुकेश शर्मा का जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने पर सम्मान किया गया। वहीं भादवा माता मंडल के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि  नवल कृष्ण सुरावत को भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर भी सम्मानित किया गया।


मंडल महामंत्री  महेश गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


बैठक का सफल संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजीव गरासिया ने किया तथा अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता कुशाल पाटीदार ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतन मालावत, मंडल उपाध्यक्ष डॉ मोहन नागदा, लाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष अक्षय सिंह राजपूत, मंडल मंत्री अर्जुन सिंह बोराणा, गोविंद सालवी, हीरालाल  कुमावत मंत्री ,कार्यालय मंत्री लाला सेन, बूथ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, दिलीप सिंह बोराणा, जबर सिंह गुर्जर, सुरेंद्र, श्यामसुंदर, सरपंच करूलाल गुर्जर, राजेंद्र सिंह बोराणा, गोविंद सिंह  भूवानी सिंह देवकिशन नागदा, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, निलेश बैरागी सरपंच दिलीप पुरोहित नितेश नागदा प्रकाश सेन, अशोक शर्मा, उमराव सिंह की बेलारी ,पुष्कर  धनगर जगदीश गुर्जर, कवरलाल पंचोली, लाला भैया नागदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE