देवास। शहर के स्टेशन रोड क्षेत्र में देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। यहां ताहेर अली (42) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई शब्बीर हुसैन ने बताया कि ताहेर अली पिछले चार-पांच वर्षों से तलाक के बाद मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। ताहेर अली स्टेशन रोड क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान का संचालन करते थे।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जांच की जा रही है।