नीमच। गातोड़ श्याम के भक्तों द्वारा बोरखेड़ी कुंडाल (मनासा )से लगभग 180 किलोमीटर दूर स्थित राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेतु 30 यात्रियों का एक जत्था दर्शन हेतु रवाना हुआ जोकि लगातार 7 वर्षों अनवरत जारी है। इस यात्रा का रेवली देवली के नागेश्वर मंदिर के शांतिलाल नागदा और दीपक नागदा के द्वारा यात्रियों का बालाजी मंदिर पर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर निशान की पूजा अर्चना विधिवत की गई तथा साथ ही सभी यात्रियों का फूल माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आसपास के सभी मंदिरों के पुजारीगण जिसमें विशेष रूप से जावी, रेवली देवली, बेलारी, सहित कई गांव के भक्तगण भी उपस्थित रहे।
रेवली देवली के बालाजी मंदिर पर सभी भक्तों की महा आरती के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी की गई तथा रात्रि विश्राम भी मंदिर परिसर पर ही किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य रतनलाल मालावत, लाल नागदा, पुजारी हेमचंद्र नागदा, मां जगदंबे जन कल्याण समिति के सदस्य गण तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे।