नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को एमपीआरडीसी (MPRDC) द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण 11 केवी महू रोड फीडर से होने वाला विद्युत प्रदाय प्रातः 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बंद रहेगा।
फीडर बंद रहने से महू रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।