नीमच। नीमच के समीप जमुनिया कला-हिंगोरिया काली पुलिया के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक 18 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर सिबिल पिता कानजी सारण (18 वर्ष), निवासी पानगिरी मोहल्ला, अमरपुर कला, तहसील रतलाम के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो-तीन हिस्सों में कटा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों के नीमच पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।