BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2026, 11:18 am
NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, पूर्वी ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, विधायक कृपलानी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा विधानसभा के पूर्वी ग्रामीण मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


बैठक में आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक बैठकों के आयोजन, कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारण तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी चुनावों में संगठन की योजनाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष अशोक जाट ने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कर चुनावी तैयारियों को गति दी जाएगी।


बैठक में निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊंकार लाल धाकड़ तथा विस्तारक बालमुकुंद गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।


बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊंकार लाल धाकड़ ने किया। बैठक में ग्रामीण मंडल महामंत्री राधेश्याम टेलर, राजेश धाकड़, शैलेन्द्र पाटीदार, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेश अहीर, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बालाल मीणा,  किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह झाला सहित मंडल के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE