BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आईटीआई में 11 जून को रोजगार मेला, 18 से 29 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 11:26 am
BIG NEWS : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 1500 से ज्यादा पदों पर निकली सीधी भर्ती-आवेदन शुरू, एक क्लिक में जानें शैक्षणिक योग्यता से लेकर वेतन तक सब कुछ, पढे़ खबर

Share On:-

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड यानी एमपीईएसबी ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। जिसमें वनरक्षक (Forest Guard) के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद शामिल है। इन पदों पर सीधी भर्ती होगी।


आवेदन शुरू, 14 मार्च अंतिम तारीख
मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी। वहीं 19 मार्च 2026 तक फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख तय की गई है।


ऑनलाइन मंगवाए गए आवेदन, जानें एप्लीकेशन की फीस
इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक उम्मदीवार www.esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। जनरल के लिए 500 रुपये और एसटी-एससी-ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये फीस तय की गई है।


शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा, कम से कम 18 साल का होना चाहिए और रिजर्व कैटगरी को उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र 1 जनवरी 2026 के हिसाब से की जाएगी। आयु सीमा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन करें।


परीक्षा और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर परीक्षा की तारीख भी घोषित की गई है। एमपीईएसबी के मुताबिक, वनरक्षक परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम प्रदेश के अलग अलग सेंटर पर होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बात करें चयन प्रक्रिया की तो परीक्षा के बाद नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।


वेतन
आपको बता दें कि वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के पदों का वेतनमान समान रहेगा। वहीं असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट की सैलरी 1 लाख 14 हजार 800 तक रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE