चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में अगस्त माह के दौरान जिले की चार ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी। इन चौपालों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक ने बताया कि 6 अगस्त को ग्राम पंचायत अनोपपुरा (पंचायत समिति भूपालसागर), 13 अगस्त को ग्राम पंचायत लांगच (पंचायत समिति कपासन), 21 अगस्त को ग्राम पंचायत निकुंभ (पंचायत समिति बड़ीसादड़ी) तथा 27 अगस्त को ग्राम पंचायत गोपालपुरा (पंचायत समिति बेगूं) में रात्रि चौपाल आयोजित होगी।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे रात्रि चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं।