BREAKING NEWS
KHABAR : रेवली देवली में गातोड़ श्याम पैदल.. <<     विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 1:52 pm
NEWS : होली त्यौहार के अवसर पर सजे बाजार, रंग-बिरंगे रंगों को लेकर देख रहा है बिक्री में क्रेज, माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया ने किया विधिवत स्टॉल का उद्घाटन, पढे़ खबर

Share On:-

माउंट आबू। पर्वतीय पर्यटन नगरी आबू राज में होली पर्व को लेकर बाजार रंग-बिरंगे रंगों से सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में गुलाल, पिचकारियों और विभिन्न प्रकार के रंगों की दुकानों पर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार रंग-बिरंगे हर्बल और प्राकृतिक रंगों की बिक्री में विशेष क्रेज नजर आ रहा है।


इस बार ‘आबू राज’ की भावना के साथ आदिवासी अंचल की महिलाओं को हर्बल रंगों के विक्रय का अवसर मिला है। शहर की सब्जी मंडी में हर्बल गुलाल के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक रंग बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन रंगों को रासायनिक तत्वों से मुक्त रखा गया है, जिससे त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान न हो।


माउंट आबू की उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने विधिवत रूप से स्टॉल का उद्घाटन किया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आदिवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाते हैं।


राजीविका मिशन के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिनमें इस अवसर पर हर्बल गुलाल भी शामिल है। इससे आदिवासी अंचल की महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और स्थानीय स्तर पर स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा।


उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, सुनील आचार्य, अभिनंदन दीक्षित, जन स्वास्थ्य निरीक्षक राज किशोर शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


होली के इस पर्व पर माउंट आबू के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है और स्थानीय उत्पादों को मिल रहे प्रोत्साहन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE