सनावद। बीते एक सप्ताह से सनावद नगर पालिका में भाजपा व कांग्रेस नेताओं के द्वारा लगाए जा रहे आरोप प्रत्यारोप को लेकर विधायक सचिन बिरला ने पत्रकार भवन में प्रेस वार्ता कर शासन द्वारा सनावद नगर पालिका में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की।
विधायक सचिन बिरला ने बताया कि वर्तमान समय में सनावद नगर में पालिका में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा लगभग 27 करोड रुपए के विकास के कार्य किये जा रहे हैं । गीता भवन बनाने के लिए शासन द्वारा 15 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका अभी तक जमीन का आवंटन तक नहीं करा पाई है । कांग्रेस की परिषद के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है।
विधायक सचिन बिरला ने सरकार द्वारा विभिन्न मदो में आए हुए प्रत्येक राशि का ब्यौरा मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा पार्षद दल मौजूद था।