नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक दिन ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के अभियान के क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में गत दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई का कार्य ग्राम पंचायतों द्वारा संपादित किया गया।
इसी क्रम में जनपद पंचायत जावद की ग्राम पंचायत बधावा के अंतर्गत ग्राम देवरिया में स्थित पेयजल कुएं की साफ-सफाई की गई तथा सुरक्षा की दृष्टि से कुएं पर जाली लगाने का कार्य भी पूर्ण किया गया।
अभियान के तहत पेयजल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।