BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<     NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 7:25 pm
KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने किया लोक सेवा केंद्र थांदला का निरीक्षण, सेवाओं में पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं पर जोर, निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न लेने के दिए सख्त निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज विकासखंड थांदला स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने आधार में संशोधन कराने आए आवेदकों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं शुल्क के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आवेदकों से केंद्र द्वारा ली जा रही फीस के बारे में पूछताछ कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र के विभिन्न काउंटरों पर संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा संबंधित कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले आवेदकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए केंद्र में पेयजल एवं कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सेवाओं के निर्धारित शुल्क की सूची केंद्र में प्रमुख स्थान पर चस्पा की जाए, जिससे आमजन को शुल्क की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं ली जाए तथा सभी सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला भास्कर गाचले सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE