BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2026, 10:32 am
NEWS : पृथ्वी दिवस 2026 पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, छात्राओं में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर, प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वन विभाग चित्तौड़गढ़ द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से पृथ्वी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनेतकलां में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ राहुल झांझड़िया (भारतीय वन सेवा) ने की। इस अवसर पर छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की तेजस्विनी शर्मा ने प्रथम, कक्षा 11 की मधुश्री ऐरवाल ने द्वितीय तथा कक्षा 12 की रानी सालवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की विजयलक्ष्मी झाला प्रथम, कक्षा 4 की हर्षिता सालवी द्वितीय एवं कक्षा 10 की प्राची चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप स्कूल बैग वितरित किए गए।

उप वन संरक्षक राहुल झांझड़िया ने छात्राओं को पृथ्वी दिवस के महत्व, इसके उद्देश्यों तथा वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक वन संरक्षक (मुख्यालय) भावना शर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी चित्तौड़गढ़ देवेन्द्र कुमार पुरोहित, रेंज स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE