मंदसौर। आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदसौर डाक संभाग द्वारा डाकघरों में संचालित आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
अभियान के तहत नागरिकों को नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा मोबाइल और ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभियान के सफल संचालन के लिए 23 एवं 24 अप्रैल को टोकन वितरण किया जाएगा, जबकि 25 अप्रैल को सभी आधार केंद्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे।
डाक विभाग नीमच-मंदसौर अधीक्षक अजित सिंह डामोर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डाकघर स्थित आधार केंद्र पर पहुंचकर इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं।
यह अभियान मंदसौर के मुख्य डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ तथा नीमच के प्रधान डाकघर, बघाना खोर, मल्हारगढ़, मनासा, रामपुरा और जावद सहित विभिन्न डाकघरों में संचालित किया जाएगा।