नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा आज गुरुवार को ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
इस दौरान जिले के सभी अधिकारी भी चौपाल में उपस्थित रहेंगे। जिला मुख्यालय नीमच से अपरान्ह 3 बजे सभी अधिकारी बस द्वारा ग्राम कोज्या के लिए रवाना होंगे और शाम को पहुंचकर रात्रि चौपाल में सहभागिता करेंगे।
रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।