नयागांव। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नयागांव शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत स्व. विकास पिता बंशीलाल बंजारा, निवासी कोटड़ी कला के निधन पर 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम उनकी पत्नी नर्मदीबाई बंजारा को प्रदान किया गया।
शाखा प्रबंधक रोहिताश मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार की बीमा योजनाएं आमजन को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ लें, ताकि दुर्घटना या असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके।
इस अवसर पर बैंक स्टाफ के दिलीप बैरवा, सुमीत, नितीन पुनिया, राहुल गौड़ सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया। परिजनों ने बैंक का आभार व्यक्त किया।