मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 24 अप्रैल को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री प्रातः 11.00 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर 100 बिस्तरीय वार्ड एवं एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) भवन का लोकार्पण करेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 12.15 बजे मंदसौर से ग्राम बुढ़ा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 12.45 बजे पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।