BREAKING NEWS
KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<     KHABAR : कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, खंडवा.. <<     KHABAR : 11 घंटे तक डटे रहे छात्र, लिखित आश्वासन के.. <<     NEWS : जिला कलक्टर के निर्देश पर नगर निकायों का.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली में दो विशालकाय मगरमच्छों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 10:33 am
KHABAR : सेगांव में गूंजे जय परशुराम के जयकारे, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पढे़  जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। आज आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया।


स्थानीय श्री राम मंदिर में पंडित विजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में भगवान परशुराम जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। पूजन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।


इसके पश्चात भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। ढोल-ताशों की गूंज पर समाजजन नाचते-गाते आगे बढ़े और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।


शोभायात्रा का समापन जूनि कचहरी स्थित समाज की धर्मशाला में हुआ, जहां सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE