शाजापुर। जनपद पंचायत शाजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जितेन्द्र सेंगर की अध्यक्षता में गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीईओ सेंगर ने आगामी जन विश्वास सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नल-जल योजना, स्वच्छता कर एवं संपत्ति कर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM G) योजना के अंतर्गत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के संबंध में भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।