BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 10:16 am
KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता दिलोदिया बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल, खोला आरकेएस आजीविका साड़ी सेंटर, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही हैं। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण शाजापुर जिला मुख्यालय के समीप आलामरोद गांव निवासी श्जय मां वैष्णवी स्वयं सहायता समूहश् की सदस्य सुनीता दिलोदिया ने प्रस्तुत किया है, जिन्होंने बैंक लोन एवं समूह की आर्थिक सहायता से अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सफलता की नई शुरुआत की है।

सुनीता दिलोदिया ने मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से शाजापुर में ष्आरकेएस आजीविका साड़ी सेंटरष् नाम से कपड़ों की दुकान प्रारंभ की है। इसके लिए उन्हें पंजाब नेशनल बैंक, शाजापुर शाखा से श्लखपति दीदी मुद्रा योजनाश् के अंतर्गत एक लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण प्राप्त हुआ। वहीं, उनके श्जय मां वैष्णवी स्वयं सहायता समूहश् को स्वीकृत तीन लाख रुपये की सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) में से एक लाख रुपये की राशि भी व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराई गई।

इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने शाजापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप हाट मैदान रोड पर साड़ी एवं वस्त्रों की दुकान स्थापित की है।

विगत 27 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे दुकान का औपचारिक उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक गोवर्धन मोरानिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन और बैंकों के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की जिला टीम से जिला प्रबंधक मनोज जोशी (डीएम-एमएफ), सहायक जिला प्रबंधक (एडीएम-फाइनेंस) राजेश पांडेय सहित आजीविका मिशन की ब्लॉक स्तरीय टीम, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने सुनीता दिलोदिया के इस नए प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्आरकेएस आजीविका साड़ी सेंटरश् पर सिल्क, नेट, जॉर्जेट, शिफॉन, डेली वियर एवं पार्टी वियर साड़ियों के साथ विभिन्न प्रकार की ड्रेस सामग्री उपलब्ध रहेगी। साथ ही यहां ब्लाउज एवं पेटीकोट सेंटर की सुविधा भी ग्राहकों को प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE