BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 1:42 pm
KHABAR : रत्नों की जननी पन्ना में तंत्र-मंत्र, श्मशान के मटके से छिड़काव और महिलाओं को घसीटने जैसे टोटके, हीरे की चाहत ने पैदा की डरावनी परंपराएं, पढे़ खबर

Share On:-

पन्ना। बुंदेलखंड के पन्ना की धरती को ‘रत्नों की जननी’ कहा जाता है, लेकिन यहां की उथली खदानों में चमकते पत्थर को पाने की जद्दोजहद सिर्फ फावड़े और कुदाल तक सीमित नहीं है। यहां हीरा मिलने और न मिलने के पीछे आस्था, अंधविश्वास और डरावने टोटकों का एक ऐसा मायाजाल बुना गया है, जिसे सुनकर आधुनिक विज्ञान भी सिर पकड़ ले। ​खदानों में पसीना बहा रहे मजदूरों का मानना है कि हीरा ‘चंचल’ होता है और वह सिर्फ कड़ी मेहनत से नहीं, बल्कि ‘शक्तियों’ को खुश करने से मिलता है।


अंधविश्वास की पराकाष्ठा
हीरापुर और सरकोहा जैसे क्षेत्रों में बुधवार और रविवार को होने वाले टोटके रूह कंपा देने वाले होते हैं। स्थानीय मजदूरों के अनुसार, यहां श्मशान के मटके से खदान में पानी छिड़कने की परंपरा है ताकि अतृप्त शक्तियां गुप्त धन का रास्ता खोल दें। इतना ही नहीं, एक बेहद अजीबोगरीब मान्यता के तहत खदान की ‘चाल’ पर ब्रह्ममुहूर्त में शारीरिक संबंध बनाने को शुभ माना जाता है, ताकि भूमि की ‘खुलने की शक्ति’ जागृत हो सके। ​अंधविश्वास की पराकाष्ठा यहीं खत्म नहीं होती। मजदूर बताते हैं कि यहां महिलाओं को खदानों में पैर पकड़कर घसीटने का भी टोटका किया जाता है, ताकि उनके मुंह से निकला ‘आशीर्वाद’ हीरे की प्राप्ति कराए।


रहस्मयी टोटकों का अनूठा संगम
हीरा पारखी अनुपम सिंह भी स्वीकार करते हैं कि मेहनत के बाद जब परिणाम नहीं मिलता, तो मजदूर आध्यात्म और टोटकों की शरण लेते हैं। विज्ञान भले ही इसे भूगर्भीय हलचल कहे, लेकिन पन्ना के मजदूरों के लिए हीरा किस्मत, कर्म और इन रहस्मयी टोटकों का एक अनूठा संगम है। अब यह आस्था है या अंधविश्वास मगर हीरे की जद्दोजहद में लोग सभी प्रकार के टोटके करते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE