BREAKING NEWS
NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 6:00 pm
KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से गूंजा सीहोर, श्रावण के पहले दिन सीवन नदी से जल भरकर निकले हजारों कांवड़िए, ​प्रदीप मिश्रा ने दिया ये संदेश, पढे़ खबर

Share On:-

सीहोर। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के शुभ अवसर पर सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस पावन अवसर पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने सभी देशवासियों और शिव भक्तों को श्रावण मास की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


​​श्रावण मास के पहले ही दिन से सीहोर की सीवन नदी के तट पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में शिवभक्त सीवन नदी से पवित्र जल भरकर बोल बम और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों के साथ पैदल कुबेरेश्वर धाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, जहां वे भगवान कुबेरेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पवित्र श्रावण मास को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।


उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व है और हर मनुष्य को किसी न किसी रूप में प्रभु की सेवा में समर्पित रहना चाहिए। ​पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सावन का पूरा महीना शिव भक्ति और पुण्य कमाने का एक पावन अवसर होता है। यदि मनुष्य इस दौरान निष्काम भाव से भगवान शिव के शरण में जाता है, तो उसकी सभी विपत्तियां दूर होती हैं।


​कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान श्री गणेशजी महाराज के जीवन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार श्री गणेशजी ने अत्यंत पवित्र और आनंदमय भाव से अपने माता-पिता देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की परिक्रमा कर प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त किया था, ठीक उसी तरह श्रद्धालुओं को भी निष्ठापूर्वक भक्ति करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को रोजाना अपने नज़दीकी शिवालय जाना चाहिए और भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाना चाहिए। यदि किसी कारणवश जल चढ़ाना संभव न हो, तो मंदिर परिसर में जाकर झाड़ू लगाएं और साफ-सफाई करें। ​पंडितजी ने जोर देकर कहा कि शिवालय में सेवा करने और स्वच्छता बनाए रखने से भी भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन के सारे कष्ट हर लेते हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE