BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 2:02 pm
KHABAR : बिजली टैरिफ पर कांग्रेस हमलावर, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल बोले- जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, तबादलों पर उठाए सवाल, गौमांस मामले पर कही यह बात, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली टैरिफ बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा- सरकार की रीति नीति स्पष्ट नहीं है। कैसे आर्थिक तरक्की करें। सरकार गरीबों पर आम आदमी पर दोहरा प्रहार कर रही है। बिजली विभाग ऐसा विभाग हो गया जो सिर्फ लूटने जानता है। गांव में ट्रांसफॉमर, बिजली कटौती की समस्या और ऊपर से सरचार्ज बढ़ा दिया गया। ये महंगाई बढ़ा रहे हैं। कभी स्मार्ट मीटर के नाम पर परेशान करते हैं, कभी मनमानी बिजली दर से। लाइन लॉस का कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।आम आदमी की जेब में डाका डाल रहे हैं।


देर रात ही क्यों जारी होते ट्रांसफर आदेश
ट्रांसफर और प्रमोशन को लेकर पूर्व विधायक ने कहा- जिस तरीके से मध्यप्रदेश में 2 सालों से ट्रांसफर हो रहे हैं, इनकी बाढ़ आ गई है। ट्रांसफर के क्या कारण है, क्या सारे अधिकारी असक्षम है या मामला कुछ और चल रहा है, जो बार-बार बदल रहे हैं। बार-बार तबादला करेंगे तो अफसरों का मनोबल टूटेगा। कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो रही है। क्या करना चाहते हैं, सरकार स्पष्ट करें। देर रात में आखिर ट्रांसफर के आदेश क्यों जारी होते हैं।


धर्म के नाम पर राजनीति बंद करे बीजेपी
गौमांस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा- दिनदहाड़े अपराध को रोक नहीं पा रहे है। PHQ के सामने से गौमांस का ट्रक निकल जाता है। आलोक शर्मा को नहीं दिखाई देता, यह काम प्रशासन का है। भोपाल सांसद का काम नहीं। सब सांप्रदायिक चश्मा लगाते हैं। आलोक शर्मा और बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति कब तक करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE