रतलाम। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले के उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। इसी क्रम में एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर ने प्रेस्टीज वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 6 तौल कांटों के माध्यम से तुलाई कार्य सुचारु रूप से संचालित पाया गया। बिलिंग प्रक्रिया भी व्यवस्थित रही तथा कोई बैकलॉग लंबित नहीं मिला।
एसडीएम सोनकर ने तौल कांटों का सत्यापन किया तथा किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्र पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।