BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 3:56 pm
KHABAR : थाने में मौत के बाद बवाल, गौकशी मामले में पूछताछ के लिए लाए व्यक्ति ने खाया जहर, धरने पर बैठे ग्रामीण, विधायक भी पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है। गौकशी प्रकरण में पूछताछ के लिए बुलाए गए 60 वर्षीय रामदास कोरकू ने थाना में जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में पहले टिमरनी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए न्यायिक जांच और संबंधित जांच अधिकारी को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं। मांग पूरी नहीं होने पर जिला अस्पताल के बाहर धरना शुरू हो गया है, जिसमें सामाजिक संगठन और स्थानीय विधायक भी शामिल हो गए हैं।


परिजनों का आरोप है कि रामदास को पिछले कई दिनों से थाने बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जहर सेवन की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। यह मामला 26 अप्रैल को छिदगांव मेल में रेलवे ट्रैक पर बंधे गौवंश की मौत से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच के दौरान रामदास को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE