BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 4:05 pm
KHABAR : सीएम के संभावित निरीक्षण की सुगबुगाहट, प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर समेत एसडीएम अलग-अलग गेहूं उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे; एक केंद्र प्रभारी को नोटिस, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश के प्रदेश में उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण की सुगबुगाहट के चलते रतलाम प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। गुरुवार को रतलाम कलेक्टर समेत सभी एसडीएम ने अपने क्षेत्रों में जाकर गेहूं उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था देखी।


कलेक्टर मिशा सिंह ने जावरा अनुविभाग के रोजना में एसएस वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तौल कांटों का सत्यापन करवाया। कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। मॉइश्चर मशीन से गेहूं की नमी की जांच समक्ष में करवाई। टैगिंग व्यवस्था देखी। टैगिंग कार्य निर्देशानुसार नहीं किए जाने पर केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के जानकारी प्राप्त की। समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केंद्र पर ठंडा पेयजल, ओआरएस के पैकेट आदि व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था करने को कहा। किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल कांटो एवं हम्मालों की संख्या बढ़ाने को भी कहा।


रतलाम शहर एसडीएम आर्ची हरित ने मां उमिया वेयर हाउस का निरीक्षण किया। वर्तमान में 4 तौल मशीनों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जिन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 21 हम्माल कार्यरत पाए गए। जिनकी संख्या बढ़ाने के लिए मंडी सचिव से समन्वय करने को कहा।


सैलाना एसडीएम सैलाना तरूण जैन ने सरवन स्थित केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण। केंद्र पर कुल 153 स्लॉट बुक किए गए थे, जिनमें से 93 किसानों से खरीदी की जाना पाया। एसडीएम द्वारा बोरों का वजन समक्ष में तुलवाकर सत्यापन किया। एसडीएम ने केंद्रों पर अतिरिक्त हम्माल एवं तौल कांटे लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE